आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामनेई ने शनिवार को तेहरान में लगने वाली उस प्रदर्शनी का दौरा किया जिसमें घरेलू उत्पादन क्षमता का प्रदर्शन किया गया था। यहां पर उन्होंने तीन घंटे गुज़ारे
वरिष्ठ नेता की वेबसाइट के अनुसार प्रदर्शनी को वरिष्ठ नेता की ओर से इस वर्ष के लिए दिये गए उस नारे के अन्तर्गत लगाया गया था जिसका शीर्षक था, "रोज़गार पैदा करने वाला नाॅलेज बेस्ड प्रोडक्शन"।
इस प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों में देश की क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया था जैसे खनन, इलैक्ट्रानिक्स, दूर संचार, एरोस्पेस, उपग्रह, आटोमोबाइल, कृषि, खाद्य पदार्थ, रेल, सड़क समुद्र और वायु परिवहन, आवास, तेल, पेट्रोकैमिकल, घरेलू उपकरण, कपड़ा, आवास, ऊर्जा और बिजली संयंत्र उद्योग, बांध निर्माण, जल प्रबंधन और सूचना तथा संचार प्रौद्घोगिकी आदि।
याद रहे कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने नए शमसी वर्ष 1401 के लिए "रोज़गार पैदा करने वाला नाॅलेज बेस्ड प्रोडक्शन" का नारा दिया था। उनका कहना था कि नालेज बेस्ड कंपनियां, नए तरीक़े से रोज़गार सृजन का बहुत अच्छा माध्यम हैं।
342/